Skip to content
BHARAT NEWS JOURNAL
Latest Update

Virat Kohli Net Worth 2025: चौके छक्के लगाने वाले विराट कमाई के मामले में भी हैं दमदार, 1000 करोड़ से ज्यादा संपत्ति के मालिक!

Virat Kohli Net Worth: भारतीय क्रिकेट टीम में सबसे चमकता हुआ क्रिकेटर विराट कोहली, जिन्‍होंने हाल ही में अब टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला कर लिया है, virat न केवल क्रिकेट की दुनिया में सुपरस्‍टार हैं बल्कि अपनी जबरदस्‍त कमाई के कारण भी बहुत पॉपुलर रहते हैं। कोहली की गिनती दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटरों में होती है, और वह अपनी संपत्ति के मामले में एक बड़ा नाम बन चुके हैं। क्रिकेट के साथ-साथ उनका investment और ब्रांड एंडोर्समेंट भी शानदार तरीके से काम कर रहे हैं।

विराट कोहली की नेट वर्थ लगभग 1075 करोड़ रुपये!

Virat Kohli Net Worth: विराट कोहली की नेट वर्थ करीब 127 मिलियन डॉलर यानी लगभग 1075 करोड़ रुपये है। यही नहीं, वह हर साल लगभग 15 करोड़ रुपये कमाते हैं विराट कोहली जहां तक माना जाए प्रति महीने 1.25 करोड़ रुपये की earning करते हैं। यह आंकड़े उन्हें दुनिया के सबसे धनी खिलाड़ियों में शामिल करते हैं।

इंस्टाग्राम पोस्ट से लाखों की कमाई!

Virat Kohli Net Worth: विराट कोहली को इंस्टाग्राम पर सबसे अधिक कमाई करने वाले भारतीय Cricketer में गिना जाता है। एक रिपोर्ट के अनुसार, विराट अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए लगभग 14 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं। इसका मतलब यह है कि विराट की सोशल मीडिया पर भी काफी मजबूत पकड़ है, और वह एक प्रभावशाली ब्रांड एंबेसडर भी हैं।

BCCI से लेते हैं विराट 7 करोड़ रुपये सैलरी!

Virat Kohli Net Worth: कोहली भारतीय क्रिकेट टीम के ग्रेड A+ खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिसके तहत सालाना उनको 7 करोड़ रुपये मिलते हैं। उनके मैच फीस की बात करें टेस्ट क्रिकेट से हर मैच के लिए 15 लाख रुपये, वनडे मैच में 6 लाख रुपये और T20 मैच में 3 लाख रुपये लेते हैं।

ब्रांड एंडोर्समेंट और निवेश से कमाई

विराट कोहली सिर्फ क्रिकेट से नहीं, बल्कि कई ब्रांड एंडोर्समेंट और निवेश से भी अच्छा खासा पैसा कमाते हैं। विराट कोहली के ब्रांड एंडोर्समेंट में Manavya, MPL, Pepsi, Philips, Audi, Puma, Hero, और MRF जैसी कंपनियां शामिल हैं। इसके अलावा, उन्होंने Blue Tribe, Chisel Fitness, Nueva, और Digit जैसी कंपनियों में निवेश किया है, जिससे उन्हें अच्छा रिटर्न मिलता है।

विराट कोहली का लग्ज़री लाइफस्टाइल और महंगी कारें

विराट कोहली का लाइफस्‍टाइल भी उनकी कमाई के हिसाब से बेहद शानदार है। उनके पास कुछ बेहतरीन और महंगी कारों का कलेक्‍शन है, जिसमें Audi Q7, Audi RS5, Audi R8, और Bentley जैसी कारें शामिल हैं। इन कारों की कीमत करोड़ों रुपये में है, जो उनकी लग्‍जरी लाइफस्‍टाइल को दर्शाती है।

मुंबई से लंदन तक उनका आलीशान घर

विराट कोहली के पास मुंबई में जुहू और वर्ली जैसे पॉश इलाकों में शानदार फ्लैट्स हैं। इसके अलावा, अलीबाग में उनका एक शानदार हॉलिडे होम है। वह गुरुग्राम में भी एक 10,000 वर्ग फीट का House रखते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विराट के पास लंदन में भी एक आलीशान प्रॉपर्टी है।

विराट कोहली की सफलता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है। उनकी मेहनत, ब्रांड एंडोर्समेंट और समझदारी से किए गए निवेश ने उन्हें एक सफल कारोबारी बना दिया है। अगर आप भी अपनी कमाई बढ़ाना चाहते हैं, तो विराट कोहली की तरह अपने प्रयासों को विविधताओं में बांट सकते हैं।

विराट कोहली की कमाई और संपत्ति उनके परिश्रम और समर्पण का परिणाम हैं। वह न केवल क्रिकेट में, बल्कि अपने निवेश और ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए भी अपनी सफलता की मिसाल पेश कर रहे हैं। उनके पास शानदार कारें, आलीशान घर और एक लग्ज़री लाइफस्टाइल है, जो उनकी मेहनत का नतीजा है।

Home Page

Written by

Kalakalaya

Bharat News Journal Editorial Team publishes useful and timely information about government schemes, jobs, results, education, technology and trending updates.

View all posts →
Share this update Facebook X WhatsApp

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top