Skip to content
BHARAT NEWS JOURNAL
Latest Update

Tulsi Vivah Wishes in hindi 2024: तुलसी विवाह पर प्रियजनों को भेजें Message के माध्यम से शुभकामनाएं

Tulsi Vivah Wishes 2024 भगवान विष्णु के एक स्वरूप शालिग्राम का विवाह तुलसी विवाह के दिन देवी तुलसी से होता है। इस साल तुलसी विवाह 12 नवंबर को मनाया जा रहा है। अपने दोस्तों और परिवार को तुलसी विवाह की शुभकामनाएँ देने के लिए यहाँ कुछ संदेश दिए गए हैं।

सनातन धर्म में तुलसी विवाह का विशेष महत्व है। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को लोग इस उत्सव को मनाते हैं। इस पवित्र दिन पर माँ तुलसी भगवान विष्णु के स्वरूप शालिग्राम से विवाह करती हैं। इस साल 12 नवंबर को तुलसी विवाह मनाया जा रहा है। यहाँ कुछ संदेश दिए गए हैं, जिन्हें आप अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों को तुलसी विवाह की शुभकामनाएँ देने के लिए भेज सकते हैं।

Tulsi Vivah Wishes in hindi | तुलसी विवाह की शुभकामनाएं वाले संदेश –

तुलसी विवाह के इस पावन पर्व पर आपके परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं

जिस आंगन में तुलसी मां विराजमान हैं, वो घर स्वर्ग समान है, आपको श्री विष्णु और मां तुलसी के मिलन और तुलसी विवाह की शुभकामनाएं।

तुलसी और विष्णु जी की कृपा से आपको भी सपनों का जीवनसाथी मिल जाए। आपको तुलसी विवाह की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

तुलसी और विष्णु भगवान जी की कृपा आप पर बनी रहे, आपको सुखद और आनंदमय तुलसी विवाह 2024 की शुभकामनाएं।

यहां आपको और आपके परिवार को तुलसी विवाह के शुभ दिन की शुभकामनाएं।

आप देवी तुलसी और श्री विष्णु के दिव्य विवाह को देखकर आनंदित महसूस करें, आपको तुलसी विवाह 2024 की शुभकामनाएं।

जिस आंगन में तुलसी मां विराजमान है,
वह घर स्वर्ग समान है,
सुख और संपदा का आगमन होगा,
जब प्रभु विष्णु और तुलसी का मिलन होगा।
हैप्पी तुलसी विवाह 2024

दीवारों पर दीयों की माला होगी,
सबसे सुंदर विवाह की सजावट होगी,
हर आंगन में तुलसी मां विराजेंगी,
तुलसी और विष्णु का विवाह होगा।
तुलसी विवाह की शुभकामनाएं।

गन्ने का मंडप सजाएंगे हम,
विष्णु- तुलसी का विवाह रचाएंगे हम
आप भी होना खुशियों में शामिल,
तुलसी का विवाह मिलकर कराएंगे हम।
तुलसी विवाह की अनंत बधाई और शुभकामनाएं।

हर घर के आंगन में तुलसी, 
तुलसी बड़ी महान है, 
जिस घर में ये तुलसी रहती, 
वो घर स्वर्ग सामान है।
शुभ तुलसी विवाह

तुलसा मैया से यही प्रार्थना है हर घर में सुख
समृद्धि, शांति और आनंद का वास हो,
सबका मंगल और कल्याण हो,
तुलसी माता सबकी मनोकामनाएं पूरी करें।
हैप्पी तुलसी विवाह 2024

तुलसी संग शालिग्राम ब्याहे,
सज गई उनकी जोड़ी,
तुलसी विवाह संग लगन शुरू हुए,
जल्दी लेकर आओ पिया डोली।
तुलसी विवाह की हार्दिक शुभकामनाएं।

देवी तुलसी और भगवान विष्णु आपको
दुनिया की सभी अच्छाइयों का आशीर्वाद दें।
आपको सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद मिले
आपको और आपके परिवार को
तुलसी विवाह की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

तुलसी बिन सब सूना है
बिन तुलसी सब अधूरा है
घर-आंगन और कृष्ण जी का 
छप्पन भोग एक तुलसी
के पत्ते से सब पूरा है
तुलसी विवाह की बधाइयां।

देवउठनी ग्यारस का दिन आया, 
सबके मन में खुशियां लाया, 
अब होगा तुलसी का विवाह
 सुन लो सब बहन भाया।
तुलसी विवाह की शुभकामनाएं।

दुल्हन बनी है तुलसी, 
दूल्हा शालिग्राम 
जग में गूंजे जयकारा 
शुभ है इनका नाम।

Written by

Kalakalaya

Bharat News Journal Editorial Team publishes useful and timely information about government schemes, jobs, results, education, technology and trending updates.

View all posts →
Share this update Facebook X WhatsApp

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top