Skip to content
BHARAT NEWS JOURNAL
Sarkari Yojana

Bihar Rabi Fasal Sahayata Yojana 2025: बिहार राज्य ने रबी फसल में सहायता देने के लिए किया योजना का ऐलान, जानिए पूरी जानकारी ! 

Bihar Rabi Fasal Sahayata Yojana 2025: बिहार के किसानों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। दरअसल बिहार राज्य सरकार में रबी फसलों में होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए एक नई योजना की शुरुआत की है। जिसका नाम है बिहार रबी फसल सहायता योजना। इस योजना के तहत प्राकृतिक आपदाओं या अन्य कारणों से खराब होने वाली फसलों के लिए किसानों को ₹15000 से लेकर ₹20000 तक का मुआवजा दिया जाएगा। 

Bihar Rabi Fasal Sahayata Yojana में कौन आवेदन कर सकता है ? 

बिहार रबी फसल योजना में केवल बिहार राज्य के पंजीकृत किसान ही आवेदन कर सकते हैं। अगर आप भी रवि की फसलें जैसे गेहूं, चना, अरहर, मक्का, टमाटर इत्यादि की खेती करते हैं और आपकी फसल किसी कारणवश बर्बाद हो गई है तो इस योजना में आवेदन करके आप भी आर्थिक मदद प्राप्त कर सकते हैं। यह एक राजकीय मुआवजा योजना है। इसका उद्देश्य सरकार द्वारा फसल उत्पादन में आई छती की भरपाई करना है। जब किसी किसान की फसल प्राकृतिक आपदाओं जैसे बाढ़, सूखा, ओलावृष्टि, कीट संक्रमण इत्यादि से प्रभावित होती है तब सरकार इस योजना के माध्यम से किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करती है। 

Bihar Rabi Fasal Sahayata Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज ! 

  • किसान पंजीकरण प्रमाण पत्र 
  • आधार कार्ड 
  • बैंक खाते का पासबुक 
  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर 
  • Email ID 
  • पासपोर्ट साइज फोटो 
  • भू अधिकार प्रमाण पत्र या लगन रसीद 
  • स्वयं घोषणा पत्र

Bihar Rabi Fasal Sahayata Yojana 2025 में आवेदन कैसे करें ? 

बिहार रबी फसल योजना में आवेदन करने के लिए निम्नलिखित प्रक्रिया अपनानी होगी: 

  • सबसे पहले आपको प्ले स्टोर पर जाना होगा और उसमें E Sehkari App सर्च करके डाउनलोड करना होगा।
  • App खुलने के बाद फसल सहायता योजना 2025 के ऑप्शन पर क्लिक करें। 
  • किसान पंजीकरण नंबर दर्ज करें और अपनी जानकारी इसमें देखें।
  • दिया गया फॉर्म ध्यानपूर्वक भरे। 
  • फार्म में मांगी गई समस्त जानकारी और दस्तावेज को अपलोड करें। 
  • एक बार फॉर्म को सही से चेक करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें। 

Bihar Rabi Fasal Sahayata Yojana से जुड़ी आवश्यक जानकारी! 

  • बिहार रबी फसल योजना किसानों के लिए पूरी तरीके से निशुल्क है। 
  • योजना की मुआवजा राशि आपके सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। 
  • सिर्फ पंजीकृत किसान ही इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। 
  • अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएंगे। 
  • झूठी जानकारी देने पर उम्मीदवार का आवेदन रद्द भी किया जा सकता है। 

Homepage

Written by

Harshita Mishra

Hey, I have 3 Years of experience in News Writing Field. I have expertise in Yojana, Education, Automobile, Entertainment & Political News. On this site I will try to serve best information to my Readers. Thanku !!

View all posts →
Share this update Facebook X WhatsApp

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top