Happy Republic Day Wishes & Quotes 2025 In Hindi: 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान लागू हुआ था। तब से भारत हर साल इस खास दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाता है। इस साल भारत अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। यह दिन हम भारतीयों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि 15 अगस्त 1947 को हमारे देश को ब्रिटिश शासन से आजादी मिली थी, लेकिन उस समय हमारे पास कोई संविधान नहीं था। किसी भी देश का संविधान उसकी पहचान को परिभाषित करता है। 26 जनवरी 1950 को एक राष्ट्र के रूप में हमने भी वह पहचान हासिल की। गुलामी की बेड़ियों को तोड़कर भारत ने गणतंत्र दिवस पर दुनिया को दिखाया कि वह किस तरह अपनी पूरी क्षमता की ओर बढ़ रहा है।
Happy Republic Day Wishes & Quotes 2025 In Hindi: 26 जनवरी, 2025 को भारत अपना 76वाँ गणतंत्र दिवस मनाएगा। पूरे भारत में गणतंत्र दिवस एक राष्ट्रीय अवकाश है जिसे काफी धूमधाम से मनाया जाता है। दिल्ली के कर्तव्य पथ पर एक अनोखा पर्व आयोजित किया जाता है। 26 जनवरी के शुभ दिन पर WhatsApp के ज़रिए देशभक्ति संदेश भेजकर आप अपने प्रियजनों, दोस्तों और परिवार को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दे सकते हैं।
- Best Bikes under 2 Lakhs: 2 लाख के बजट के अंदर आ जाएँगी ये 5 दमदार बाइक्स, खरीदकर ले आएँ घर
- Mahindra Thar 5 door: 5 दरवाजों वाली यह नई महिंद्रा थार करेगी सबके दिलों पर राज ! कई रंगों का मिलेगा ऑप्शन !
- Republic Day Speech in Hindi 2025 Speech for Students (Short & Long)
- Bank of Baroda Share Price: BOB ग्राहकों के लिए आई जरुरी अपडेट, जल्द हो जाएंगे ये बड़े बदलाव, जानें पूरी डिटेल
Happy Republic Day Wishes & Quotes 2025 In Hindi
भारत को अपनी पहचान बना लिया है,
देशवासियों ने सुख दुख के साथ को ही अपनी ताकत बना लिया है।
गणतंत्र दिवस पर भी बना रहे ऐसा ही साथ।
दुनिया को यही संदेश दिया है।।
देश के तिरंगे में बसी है देशवासियों की जान,
गणतंत्र दिवस पर हमारा दिल करता है सम्मान।
सजते हैं यहां दिलों में अहिंसा के विचार
हम सबका है भारत, हर दिल में है सिर्फ प्यार।।
गणतंत्र दिवस है राष्ट्र का महत्व पर्व जो बढ़ाता है हमारा गर्व,
एकता ही है हमारे देश की शान
विश्व भर में है भारत के लोगों की शान और पहचान तिरंगा,
हर एक देशवासी के हर दिल की पहचान।।
तिरंगे की शान को सलाम है, स्वतंत्रता के प्रहरी को सलाह है।
हर एक भारतीय के दिल में जोश है, उस जोश को हमारा सलाम है, सलाम है।।
राष्ट्र के लिए मान-सम्मान रहे,
हर एक दिल में हिन्दुस्तान रहे,
देश के लिए एक-दो तारीख नहीं,
भारत माता के लिए चलती है केवल सांसे.
Happy Republic Day 2025

फिर से खुद को जगाते हैं,
अनुशासन का डंडा फिर घुमाते हैं,
याद करें उन शूरवीरों की क़ुर्बानी
पूर्वी वीर जवानों शहीदों के कारण हम गणतंत्र दिवस मना पाते हैं.
Happy Republic Day 2025.
ना पूछो इस संसार के लोगों से क्या रही हमारी कहानी है,
हमारी पहचान तो बस एक हिन्दुस्तानी है
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
मेरे मुल्क की अपनी-अलग पहचान है,
यहां कोई हिन्दू तो कोई मुसलमान है,
इसकी जितनी तारीफ करूं कम है
क्यूंकि यह हमारा हिन्दुस्तान है.
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
आज तक केवल मरते रहे हम उस बेवफा सनम के लिए
दुपट्टा भी ना मिला कफ़न के लिए
एक बार मरकर देखो वतन के लिए
तिरंगा मिलेगा कफ़न के लिए
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
वीरों के बलिदान की कहानी है ये
देश की माताओं के शहीद जवान लालों की है निशानी
यूं लड़-लड़ कर इसे तबाह ना करना
अपने राष्ट्र को धर्म और जातियों के नाम पर नीलाम ना करना
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
देश उन शहीद क्रांतिकारियों के बलिदान से, आजाद हुए हैं हम
कोई पूछे कहां से हो, तो कहना गर्व से, भारतीय हैं हम!
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
लहराएगा तिरंगा अब सारे आस्मां पर,
भारत का नाम होगा सब देशवासियों की जुबानों पर,
ले लेंगे या तो दुश्मनों की जान या दे देंगे अपनी प्राण ,
कोई जो उठाएगा आंख हमारे हिंदुस्तान पर.
Happy Republic Day 2025
दें तिरंगे को हर देशवासी सलाम, जिससे हमारे राष्ट्र की शान है,
सर कभी ना झुकने देना जब तक शरीर में जान है